फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेयजल लाइन बिछाने के काम में लापरवाही पर लगाई ठेकेदार की क्लास

Thu, 25 Apr 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में उठाऊ पेयजल योजना मंगला का निरीक्षण करते मुख्य अ​भियंता धर्मशाला जोन सुरेश महाजन।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर के लिए साल खड्ड से पेयजल लाइन बिछाने के काम में लापरवाही पर धर्मशाला जोन के चीफ इंजीनियर सुरेश महाजन ने तल्खी दिखाई।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम में कुछ कमियां भी गिनाईं। उन्होंने पाइपों के कम पक्के जोड़, सड़क की अधिक खोदाई न होने पर ठेकेदार की जमकर क्लास भी लगाई। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी भी दी कि बिछाई जा रही पेयजल लाइन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही या गुणवत्ताहीन कार्य होने पर कार्रवाई की जाएगी। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर कार्य करवाने के निर्देश दिए।
चंबा शहर के करीब 6500 उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना है। बज्रेश्वरी मंदिर के समीप 16.50 लाख लीटर, 4.50 लाख लीटर, 50 हजार लीटर, 3 लाख लीटर, चामुंडा देवी मंदिर के समीप 4.50 लाख लीटर, सूही मढ़ में 7.50 लाख लीटर और अस्पताल के समीप एक लाख लीटर क्षमता के भंडारण टैंक बनाए गए हैं। शहर के उपभोक्ताओं के लिए सुबह और शाम के समय 60 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है। विभाग 80 लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मूसलाधार बारिश से शहर के लिए प्राकृतिक जल स्रोत गुल्यानी से पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर विभाग ने गुल्यानी से नई लाइन बिछाने के लिए 12 करोड़ 44 लाख का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा। इसे स्वीकृति मिलने पर आचार संहिता से पहले विभाग ने ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया। वर्तमान में चंबा-साहो मार्ग पर नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी का जायजा लेने विभाग के चीफ पहुंचे थे। उनके साथ अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता समेत कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग के चीफ इंजीनियर धर्मशाला जोन सुरेश महाजन ने नई पेयजल लाइन के कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें