फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगाह में पावर टिल्लर के नीचे आने से व्यक्ति हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के देवगाह में पावर टिलर के से खेत जोत रहा एक व्यक्ति पावर टिलर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। घायल की पहचान विशाल कुमार निवासी देवगाह के रूप में हुई है। यह वीरवार को सुबह के समय खेत में मक्की की फसल की बिजाई करने के लिए पावर टिलर से खेत जोत रहा था। इसी दौरान अचानक पावर टिलर पर उसका नियंत्रण बिगड़ गया।
इससे वह पावर टिलर की चपेट में आ गया। पावर टिलर के नीचे आने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी लेकर गए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन एंबुलेंस के जरिये उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां पर उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। नायब तहसीलदार सलूणी विनोद कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों को राहत राशि के रूप में पांच हजार दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें