फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से नीचे गिरने से व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लिग्गा पंचायत के लदवाह गांव में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान जितेंद्र पुत्र जगदेव निवासी लदवाह के रूप में हुई है। वह मवेशियों के चारे के लिए पेड़ की हरी टहनियों को काट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पांव फिसलने से गिर पड़ा। हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं। परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि घायल की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें