फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर कार बाईक भिडंत में दो युवक हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर फुलणू टाला के पास बाइक और कार के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों को चोट लगी है। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान संजू पुत्र कलासो निवासी चमारा और तिलक पुत्र मानो निवासी गांव भलो डाकघर सिल्लाघ्राट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों घायल युवक बाइक में सवार होकर साहो मार्ग पर जा रहे थे। फुलणू टाला के पास उनकी बाइक कार से टकरा गई। कार से टकराने के बाद बाइक सड़क पर गिर पड़ी। इसमें दोनों युवक घायल हो गए।
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर घायलों को उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

इसके साथ की घटनास्थल में जाकर घटना का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें