चुराह क्षेत्र के ढोभ गांव की एक युवती ने जहर खा लिया है। युवती को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया जहां उसकी उसकी तबीयत में कोई सुधार न होने के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। युवती की पहचान भावना पुत्री महेंद्र निवासी गांव ढोभ डाकघर भंजराड़ू के रूप में हुई है। भावना ने वीरवार को घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे तीसा अस्पताल ले गए लेकिन यहां उसकी हालत में सुधार न होने के बाद उसे चंबा लाया गया। उधर, पुलिस थाना प्रभारी चंबा दिनेश कुमार ने बताया कि युवती के जहर खाने की सूचना पर पुलिस अस्पताल गई थी। लेकिन युवती बयान देने की हालत में नहीं थी। उसे उपचार की जरूरत थी और चिकित्सकों ने युवती को आनन-फानन में टांडा रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि युवती की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। युवती के साथ आए परिजन भी टांडा चले गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।