फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी-तलाई मार्ग पर टिप्पर दुर्घटना में चालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी-तलाई मार्ग पर मंगलवार देर रात करेलनू गांव के समीप एक टिपर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामसरण निवासी गांव उगराल डाकघर बनीखेत के रूप में हुई है। जोकि मंगलवार रात को चंबा से टिपर लेकर तलाई की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान करेलनू के पास अचानक टिपर अनियंत्रित हो गया। इस कारण टिपर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया। टिपर के खाई में गिरने से हुई जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने टिपर के चालक को खाई से निकाला।
मगर चालक मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे को लेकर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। यहां पर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर टिपर दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें