फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कस्सा माता मंदिर के समीप खाई में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि भालू के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई है। इस दौरान करीब एक हफ्ते तक बुजुर्ग का शव नाले में पड़ा रहा। मृतक की पहचान सुंदर सिंह (70) पुत्र बैसाखी राम गांव चुकरा डाकघर रजेरा के रूप में हुई।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत भालू के हमले से हुई है।
जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को सुंदर सिंह घर से लकड़ी लेने गया था। मगर देर शाम तक वापिस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी जुटाई। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। 13 दिसंबर को परिजनों ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू की। शुक्रवार को देर शाम बकरियां चरा रही महिला को नाले में एक शव दिखा।
विज्ञापन

महिला ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। शरीर पर जख्म के निशान से पता चला है कि भालू के हमले से ही बुजुर्ग की मौत हुई है। हालांकि सारी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान विपिन कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई। भालू के हमले से बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें