फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलाणा में फिसलने से रास्तें से नीचे गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता(चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बलाणा में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार को पेश आया। मृतक की पहचान सुभाष चंद पुत्र जीत सिंह गांव व डाकघर बलाणा तहसील सिहुंता चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुभाष चंद और उसका बेटा नवीन सोमवार के समय घर आ रहे थे। इसी दौरान घर के समीप पहुंचते ही सुभाष का पांव फिसल गया। इससे वह रास्तें से आठ फीट नीचे जा गिरा। इससे सुभाष को गंभीर चोटें आई।
नवीन ने फौरन परिजनों को सूचित किया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल सुभाष को सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें