चंबा। ब्याज के लिए बनाए जा रहे दबाव से तंग आकर आत्महत्या करने वाले कारोबारी के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। राकेश कुमार ने सोमवार शाम को कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट की लिखाई और फिंगर प्रिंट की हकीकत जानने के लिए धर्मशाला लैब को भेजा गया है। यहां सुसाइड नोट की जांच की जाएगी।
मामले में सुसाइड नोट से लिखाई की बात पुख्त होने के बाद गिरफ्तारियां भी हो सकती है। पुलिस मामले के हर पहलु की गहनता से जांच कर रही है। सुसाइड नोट से पता चला है कि कारोबारी ने जान पहचान के लिए लोगों एक लाख रुपये का लोन लिया था। इसमें 75 हजार रुपये की राशि उसने चुका दी थी।
मगर उस पर अधिक ब्याज देने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस थाना चंबा प्रभारी प्रशांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके अलावा सुसाइड नोट की लिखाई और फिंगर प्रिंट की जांच धर्मशाला में करवाने के लिए भेज दिया गया है।