फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की शादी में शरीक होने गए मामा की लैंटर से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भांजे की शादी में गए व्यक्ति की लेंटर से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 61 वर्षीय साहबो राम पुत्र चेतू राम गांव मरूडा डाकघर औराफाटी तहसील भरमौर के रूप में हुई। व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार साहबो निवासी मरूडा अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए थल्ला गांव में गया था। बीती रात शिव नुआले में साहबो ने जमकर डांस भी किया। सुबह के समय नींद लगने पर वह अपने ससुराल सोने के लिए चला गया। जब वह अपने ससुराल में लेंटर पर टहल रहा था तो अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लेंटर से नीचे गिर गया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
परिजनों ने जब साहबो के गिरने की आवाज सुनी तो वे दौड़कर उसके पास पहुंचें। लेकिन, तब तक साहबो ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस को इस बारे में इतलाह दी गई। भरमौर से पहुंची पुलिस टीम ने शव को उठाकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर पुलिस की देख-रेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

भरमौर थाना प्रभारी नीतिन चौहान ने लेंटर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें