चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 27 टीजीटी को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही नियमित शिक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है। खबर की पुष्टि जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने की है।
जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौबिया से राजेंद्र कुमार, सीसे स्कूल चुवाड़ी से अतुल कुमार, सीसे ददरियाड़ा से तिलक राज, देवीकोठी सीसे सुभाष चंद, दुर्गेठी में तैनात गुरबचन सिंह, गरोला से अनीषा कपूर, होली से विजय कुमार, सिहुंता से पवन कुमार, टुंडी से रत्तन सिंह, टपर से सुमन देव कश्यप, मिडल स्कूल हड़सर से कपिल देव, मिडल स्कूल घुलेई से संजय कुमार, लाहल से जीवन कुमार, सत्यास से रमन सिंह, सुल्लो से अजय कुमार, साहो से अजय कुमार, गुवां से मनोज, हटली से ऋषि महाजन, आयल से संदीप कुमार, तीसा से अनोज कुमार, बाथरी से ममता सिद्दू, बतोट से सुदेश कुमारी, डुगली से विवेक सिंह, झज्जाकोठी से सीमा शर्मा, खज्जियार से अमिता कुमारी, डगोह से सुनीता कुमारी और हाई स्कूल दयोल से सरोज कुमार को नियमित किया गया है।
गौरतलब है कि निदेशालय की ओर से तीस सितंबर को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध आधार पर तैनात टीजीटी का ब्योरा मांगा गया था। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने यह ब्योरा निदेशालय भेजा। यहां से नियमितीकरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि नियमित अध्यापकों की सूची निदेशालय की ओर से जारी की गई है।