फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी में तीन हादसों में एक की मौत तो दो गंभीर रूप से हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विस क्षेत्र की रायपुर पंचायत में ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कार और ट्रक की अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रायपुर पंचायत के द्रबड़ गांव का रहने वाला धर्म चंद पुत्र जिगरी शनिवार शाम को घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास रास्ते पर अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह ढांक में गिर पड़ा।
विज्ञापन

ढांक में गिरने से उसे गंभीर चोट लगी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के अन्य लोगों ने उसे ढांक में पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। वहीं रविवार को सुबह तड़के करीब साढ़े 4 बजे केलण गांव के समीप कार सड़क से लुढ़क की खाई में गिर गई।
इस हादसे में कार चालक अंकुश पुत्र पवन निवासी अंग्रेड घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को इलाज के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी तरह तोरनु के समीप एक टिपर हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में टिपर चालक कमलदीन पुत्र लिखू निवासी त्रिमथ घायल हो गया। इसे चुवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थलों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर दिए हैं। टिपर हादसे में घायल व्यक्ति के परिजनों को प्रशासन की ओर से 5000 और कार हादसे के परिजनों को तीन हजार रुपये की फौरी राहत मुहैया करवाई गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चुवाड़ी में ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जबकि कार और टिपर की दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें