फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Fri, 26 May 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता।
विज्ञापन
चंबा के सिंहुता रोड पर खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्रम्मण-सिहुंता-लाहड़ू मार्ग पर टुंडी के पास छवाला नामक स्थान पर एक निजी कार सौ मीटर खाई में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र समोट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान गौरव मेहरा पुत्र लाटी निवासी गांव लौहरी गेट अमृतसर के रूप में हुई। जबकि, घायल रवि दत्त रवि पुत्र इंद्रजीत शक्ति नगर नंबर 27 अमृतसर का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने भादंसं की धारा 289, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार गौरव मेहरा पेशे से कारोबारी था, जबकि घायल भी कारोबारी है। ये धर्मशाला में जरूरी काम के लिए आए थे। धर्मशाला में काम निपटाने के बाद दोनों डलहौजी घूमने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा पेश आ गया। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के पीछे रहे कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें