कीड़ी पंचायत के टूटी गांव में एक व्यक्ति की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान रावण पुत्र होडी निवासी टूटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रावण शुक्रवार देर शाम अपने घर की तरफ जा रहा था, जहां उसका अचानक पांव फिसल गया और वह पानी के टैंक में जा गिरा। जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसे टैंक में गिरे देखा। इस बारे में स्थानीय पंचायत व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चंबा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ। डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।