फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मोहल्ले में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर के मोहल्ले में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला रविवार शाम का है, जब शहर के एक मोहल्ले में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने जब उससे पूछा तो उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन बिना समय गंवाए उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन, उसकी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। इसके चलते डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
साथ ही डॉक्टर ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने युवक और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें