फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों का चारा लाते ढांक में गिरा व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। थनेईकोठी पंचायत में मवेशियों को चारा लाते समय ढांक में गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान गुलाब सिंह निवासी बघेईगढ़ के रूप में हुई है। जोकि शनिवार शाम को मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए खेत में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसलने से वह ढांक में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि घायल की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें