फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति से पाडला में पकड़ी 250 ग्राम चरस, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर पाडला के समीप पुलिस थाना सदर की टीम ने कपूरथला निवासी एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान तेजेंद्र कुमार (45) पुत्र मदनलाल मोहल्ला लाहौरी गेट मकान नंबर 211 कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकद्दमा सदर थाना चंबा में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मार्ग पर नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान व्यक्ति साहो की तरफ से पैदल आया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस टीम को संदेह हुआ और उसे पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम तेजेंद्र कुमार बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने व्यक्ति की तलाशी ली।
इस दौरान उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि जिला पुलिस की ओर से नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

पिछले करीब दो माह में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर चरस तस्करों को दबोचा है और विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज हुए हैं। बावजूद इसके चरस तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कपूरथला निवासी एक व्यक्ति से 250 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें