फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धनतेरस पर सोने की खरीद के साथ डिजिटल निवेश की ओर भी बढ़ा रुझान

Wed, 04 Nov 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषणों और सिक्कों के अलावा डिजिटल गोल्ड व गोल्ड ईटीएफ के विकल्पों में भी ले रहे जानकारी
विज्ञापन

कारोबारियों ने ग्राहकों को हॉलमार्क, शुद्धता, वजन और पक्के बिल की जांच करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। धनतेरस नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। इस पर्व पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
परंपरागत रूप से लोग आभूषण, सिक्के और चांदी के सामान खरीदते हैं, लेकिन अब निवेश के बदलते विकल्पों के चलते डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ में भी दिलचस्पी बढ़ रही है। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार निवेश के इन तरीकों की जानकारी जुटा रहे हैं।
खरीदार ईशा कुमारी, ललिता देवी और प्रोमिला ने बताया कि धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार आभूषण या सिक्के खरीदते हैं। अब डिजिटल माध्यम से भी सोने में निवेश के विकल्प उपलब्ध हैं। महिलाओं का कहना है कि त्योहार पर खरीदारी के साथ बचत और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

आभूषण कारोबारी सुनील कुमार और संजय कुमार ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार सोने के आभूषणों और सिक्कों की खरीदारी करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क, सोने की शुद्धता, वजन और मेकिंग चार्ज की जांच जरूर करें। साथ ही पक्का बिल लेना भी जरूरी है।
कारोबारियों के अनुसार, कुछ ग्राहक डिजिटल गोल्ड और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। डिजिटल गोल्ड के माध्यम से छोटी रकम से सोने में निवेश किया जा सकता है, जबकि गोल्ड ईटीएफ के जरिये शेयर बाजार में सोने से जुड़े निवेश का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी निवेश विकल्प को चुनने से पहले उसकी शर्तों, शुल्क और जोखिमों को समझना चाहिए। त्योहार पर खरीदारी या निवेश का फैसला अपनी आर्थिक स्थिति और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप करना बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें