फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क किनारे धूल फांक रहीं खटारा बसें

Mon, 17 Nov 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कोटी के पास सड़क किनारें खराब खड़ी सरकारी बस:
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिले में खटारा बसों के कारण सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लगातार बाधित हो रही है। सनवाल, भरमौर, बनीखेत और कोटी में दो सप्ताह पहले बसें खराब हो गई थीं। ये बसें अभी भी वहीं खड़ीं हैं।
विज्ञापन

यात्री दीप कुमार, रोशन लाल, मनोज कुमार, धर्म सिंह, सत्या देवी, संजीवनी देवी और मीना देवी ने बताया कि बसों की समय पर मरम्मत न होने के चलते ऐसी समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं। अब तो सरकारी बसों में सफर करने में भय रहता है कि किस मोड़ पर बस खराब हो जाए।
कई जगह तो एक माह से बसें सड़क के किनारे धूल फांक रहीं हैं। इससे कई बार जाम की भी समस्या रहती है। लोगों ने मांग की है कि जो बसें पुरानी है, उन्हें रूट पर भेजकर लोगों की दिक्कतों को न बढ़ाएं। रूट पर भेजने से पहले बस की सही से मरम्मत की जाए, ताकि यात्री परेशान न हो।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि तकनीकी खराबियों को दूर करने का काम जारी है और जहां-जहां बसें खड़ी हैं, वहां मेकेनिकों को भेजकर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें