चंबा। बस स्टैंड शिफ्ट होने से लोग दिक्कत झेल रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों का कहना है कि पुराना बस अड्डा को एक मिनी बस स्टैंड के रूप में बनाना चाहिए, ताकि लोगों को शहर तक पहुंचना आसान हो सके। लोगों को भरमौर चौक से चंबा शहर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आलम यह है कि लोगों को डेढ़ से दो किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। भरमौर से आने वाली सभी बसें भरमौर चौक से ही नए बस स्टैंड तक जा रही हैं। ऐसे में कई मरीज लोगों को काफी परेशानी का सामना कर मेडिकल कॉलेज तक पहुंचना पड़ रहा है।
नए बस अड्डा से परिवहन निगम की बस दो या तीन चक्कर ही पुराना बस अड्डा तक लगाती हैं। लोगों को कसाकड़ा से होते हुए या किरायो खर्च कर गाड़ी में शहर तक पहुंचना पड़ रहा है। चैन लाल, कल्याण सिंह, शांती देवी, प्यार सिंह और शीला देवी की मांग है कि जल्द ही पुराने बस अड्डा से बसें नियमित तौर पर चलाई जाएं।