फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कडू नाले में बाढ़ में फंसे अधिकारी और कुली किए रेस्क्यू

Mon, 04 Aug 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पांगी के कडू नाले के पास भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम को रेस्क्यू करती पांबी प्
विज्ञापन
चंबा। कडू नाले में बाढ़ आने से भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के तीन अधिकारी और 14 कुली फंस गए। इन्हें प्रशासन ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की टीम गठित करके रेस्क्यू किया। शुक्रवार को ये अधिकारी पांगी घाटी के पहाड़ों पर अध्ययन करने के लिए कडू नाला के दूसरी तरफ गए थे। जहां से उनका कैंप काफी दूर था, लेकिन जब वे वापस लौटने लगे तो नाले में बाढ़ आई। इससे नाले के ऊपर बनी पुली बह गई और सभी वहां फंस गए। फोन पर सूचना देकर प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन, वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम वहां पहुंची। समुद्रतल से करीब 3200 मीटर की ऊंचाई पर जाकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू करके कैंप तक पहुंचाया गया। रविवार को रेस्क्यू टीम उन्हें लेकर शौर रेस्ट हाउस पहुंची। आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि यह अभियान विषम भू-परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक और समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें