चंबा में मणिमहेश डल झील के पास स्ननान करने के बाद ओंम का जाप करता युवक।संवाद
प्रशासन की देखरेख में भरमौर लाया जाता है चढ़ावा
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान दशनामी आखाड़ा, शिव चेले, चरपट नाथ चंबा की छड़ी के पवित्र डल पर पहुंचने पर चतुर्मुखी शिव लिंग पर चढ़ने वाला चढ़ावा प्रशासन की देखरेख में भरमौर लाया जाता है। इसके लिए तहसीलदार की अध्यक्षता में कमेटी डल झील से ही इस चढ़ावे की गणना करती है। इससे पहले चढ़ने वाले चढ़ावे को हड़सर के पुजारी आपस में बांटते हैं।
मंगलवार को कम श्रद्धालु गए मणिमहेश
भरमौर (चंबा)। राधाष्टमी पर बड़े न्हौण के लिए मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कम श्रद्धालु ही पवित्र मणिमहेश का रुख करते नजर आए। इसकी मुख्य वजह राधाष्टमी के बड़े शाही न्हौण के लिए अधिकांश श्रद्धालुओं का पवित्र मणिमहेश डल पर पहुंचना रहा। लिहाजा, सुबह के समय हल्की बारिश में इक्का-दुक्का लोग ही पवित्र मणिमहेश की यात्रा करते नजर आए। इसके अलावा संचूई के चेले के डल परिक्रमा के बाद डल तोड़ने की परंपरा का गवाह बनने के लिए सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त पवित्र डल में पहले ही पहुंच जाते हैं, जिससे समय पर वह पवित्र डल में पहुंच कर हर पल का गवाह बन सकें। संवाद