फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामलों पर एनएसयूआई ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर एसडीएम तीसा को ज्ञापन देते एनएसयूआई के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर एनएसयूआई तीसा इकाई ने प्रदेश सरकार को घेरा है। एनएसयूआई के अध्यक्ष याकूब की अगुवाई में पदाधिकारियों ने एसडीएम चुराह के माध्यम से राज्यपाल और पुलिस अधीक्षक चंबा को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से उन्हें प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

याकूब ने बताया कि बीते तीनों जिला चंबा के एक परिक्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने की बात कही। कहा कि बीते एक माह में दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। बताया कि लचर कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों का जवाब देने से बचने के लिए ही कांग्रेस के विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की।
विज्ञापन

एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने बीजेपी नेताओं के निलंबन की मांग के अलावा दुष्कर्म के मामलों में छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें