फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जसौरगढ़ स्कूल में एनएसएस का विशेष शिविर शुरू

Wed, 22 Oct 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
जसौरगढ़ स्कूल में एनएसएस ​शिविर में सफाई अ​भियान मेंमौजूद स्वयंसेवी। स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौरगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शेर चंद, कार्यक्रम अधिकारी एवं इतिहास प्रवक्ता सतपाल, शिक्षक मानसिंह, राजकुमार, सुभाष, कर्म सिंह और लैब सहायक देवकी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नारायण सिंह ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य शेर चंद ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ जीवन मूल्यों से भी जोड़ते हैं। कार्यक्रम अधिकारी सतपाल ने बताया कि सात दिवसीय इस विशेष शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, पेड़-पौधे लगाने का कार्य, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली, सड़क सुरक्षा, और ग्राम विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें