फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब एक कमरे में पढ़ाई करने से मिलेगा छुटकारा

Wed, 24 Dec 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अब एक कमरे में बैठकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला छत्रेणी के बच्चों को पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। विद्यालय में बच्चों के लिए दो अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था होगी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने स्वयं विद्यालय में पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के बैठने के लिए विद्यालय के साथ लगते एक अन्य भवन का विजिट कर उसकी मरम्मत करवाने करवाने को कहा। साथ ही स्कूल के रास्ते को लेकर पटवारी और डीआरडीए के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर पहुंच कर अपनी रिपोर्ट और मरम्मत कार्य का एस्टीमेट बनाने को लेकर निर्देश जारी किए। अब आगामी दिनों में स्कूली बच्चों को एक कमरे में बैठकर पढ़ाई करने छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला छत्रेणी में वर्तमान समय में 32 विद्यार्थी एक ही कमरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय भवन के जर्जर होने पर प्रशासनिक संयुक्त टीम ने इस भवन को डिस्मेंटल करने के फरमान जारी कर दिए। एक माह बाद भी 20 लाख के करीब भवन निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर आगामी कदम नहीं बढ़ पाए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह ठाकुर ने उपायुक्त चंबा के ध्यान में मामला लाते हुए इस पर आगामी कदम उठाने का आग्रह किया। डीसी चंबा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम चंबा को मौके पर भेज कर अपनी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम चंबा विद्यालय पहुंचे और पूरी तरह से जायजा लिया।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि एसडीएम चंबा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले लिया है। अब डीआरडीए के जेई मरम्मत कार्य संबंधी अपना आकलन देंगे। इससे आगामी दिनों में बच्चों को एक कमरे में बैठ पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें