फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मां और भाई पर लगाया पत्नी की हत्या का आरोप, चक्का जाम

Thu, 18 May 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। साहब मेरी पत्नी इतनी कमजोर नहीं थी कि वो कायराना कदम उठाते हुए अपनी इहलीला समाप्त कर लेती। उसे इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि थकहारकर उसे यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा। पीड़ित पति ने अपनी मां और भाई पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मायका पक्ष के लोगों ने पुराना बस स्टैंड सपड़ी में दस मिनट तक चक्का जाम कर अपना विरोध जताया। मायका पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या के मामले में संलिप्त लोगों की धरपकड़ करने को लेकर आवाज बुलंद की है। उन्होंने चेताया है कि यदि शीघ्र उन्हें पकड़ा नहीं गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने से पुन: गुरेज नहीं करेंगे। आखिरकार वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की भनक लगते ही मौके पर पहुंचे यातायात कर्मी ने मायका पक्ष के लोगों को समाझाबुझाकर जाम खुलवा कर वाहन चालकों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन

पीड़ित पति केवल पुत्र प्रवीन कुमार गांव तारागढ़, ठाकुरी गांव खरोटी ने बताया कि उसकी सास और देवर अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और गालीगलौज कर उसे मानसिक तौर पर परेशान करते रहते थे। प्रवीन कुमार ने बताया कि वह परिवार के पालन-पोषण के लिए सोलन स्थित ढाबे में काम करता है और वहीं पर रहता है। 21 अप्रैल को उसे इस कद्र प्रताड़ित किया गया कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बताया कि उन्हें पूरा शक है कि इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। बताया कि 20 अप्रैल की शाम जब फोन पर पत्नी से बात की तो उसने बताया कि ये लोग उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर रहे थे। इसकी एफआईआर और शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई है। बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। इससे पूर्व वीरवार को उन्होंने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंप कर हत्या के मामले में संलिप्त लोगों को जेल में डालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें