फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं दिखेंगे हवा में झूलते बिजली के तार

विज्ञापन
पुराना बस अड्डा के पास बिजली के पोल के साथ बना तारों का मकड़जाल।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। शहरवासियों को हवा में लटकते बिजली के तारों से अब जल्द छुटकारा मिलेगा। विद्युत बोर्ड की खुले में बिछाए गए बिजली तारों को अंडर ग्राउंड (जमीन के नीचे) डालने की योजना है। चंबा मंडल ने इसके लिए सात करोड़ का प्रस्ताव बनाकर आला अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस पर बोर्ड प्रबंधन युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के ग्यारह वार्डों जनसाली, कसाकड़ा, हटनाला, चौंतड़ा, सुराड़ा, चौगान, धड़ोग, हरदासपुरा, सुल्तानपुर, जुलाहकड़ी और सपड़ी में विद्युत बोर्ड के साढ़े 14 हजार उपभोक्ता हैं। वर्तमान में शहर की गलियों से लेकर बिजली के खंभों पर तारों का मकड़जाल है। इससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। इन हादसों को रोकने और शहरवासियों को सुरक्षित करने के लिए विद्युत बोर्ड ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बोर्ड बिजली की हाई और लो वोल्टेज लाइनों को जमीन के नीचे बिछा कर लोगों के घरों तक पहुंचाएगा। यहां से जंक्शन बॉक्स के जरिये उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाएगी। इस तरह व्यवस्थित की जाएंगी लाइनें
जानकारी के मुताबिक जमीन के दो मीटर नीचे पाइपों के जरिये बिजली तार बिछाए जाएंगे। इसमें एक अतिरिक्त तार भी रहेगा। सबसे नीचे 11 केवी की लाइन रहेगी। लाइनों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर लाइन के बीच-बीच में बनाए गए गड्ढों के जरिये उसकी मरम्मत की जाएगी। इस लाइन के सबसे ऊपर 440 वोल्ट की लाइन रहेगी। प्रत्येक उपभोक्ताओं के घर के पास से गुजरने वाली इस लाइन में जंक्शन बॉक्स रहेंगे जहां से उपभोक्ता को बिजली की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर की अति संकीर्ण गलियों और सड़कों में जहां सीवरेज, पेयजल और दूरसंचार की लाइनें बिछाई गई हैं वहां पर ओपन (एबी) केबल डाली जाएगी।
शहर में हवा में लटकते तारों को हटाने से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में ऐतिहासिक मंदिरों का दीदार करने के लिए पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा ने कहा कि शहर में अंडर ग्राउंड बिजली की तार डालने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें