भरमौर (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला खल्ली और दवारी के विद्यार्थी अब एक साथ पढ़ेंगे। इस बारे शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए है। आदेशों की अनुपालन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले खल्ली स्कूल का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। इस मौके पर एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर भी मौजूद रहे।
संयुक्त टीम ने भवन की हालत जर्जर पाई। बहरहाल, स्कूल को सुरक्षित जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। बहरहाल, अब शिक्षा विभाग ने इस स्कूल को दवारी में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो। गौरतलब है कि खल्ली स्कूल का भवन जर्जर हो गया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से इस भवन को असुरक्षित घोषित किया है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद का कहना है कि इस बारे संबंधित स्कूल मुखिया को आदेशित कर दिया गया है। कहा कि खल्ली के विद्यार्थी अब दवारी में पढ़ाई करेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक खल्ली स्कूल का भवन निर्माण नहीं हो जाता।