फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत कॉलेज में बीकॉम भी कर सकेंगे अब विद्यार्थी

Thu, 04 Jun 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कला संकाय में समाजशास्त्र विषय शुरू करने की भी मिली मंजूरी
विज्ञापन

पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को 50 किमी नहीं जाना पड़ेगा दूर

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में विद्यार्थी अब बीकॉम की पढ़ाई भी कर सकेंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत महाविद्यालय में तीन वर्षीय कोर्स की स्वीकृति दे दी है।
कला संकाय में समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) विषय शुरू करने की भी मंजूरी मिल गई है। प्राचार्य विजय नाग ने बताया कि एक जून से प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीकॉम शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को वाणिज्य शिक्षा प्राप्त करने के लिए निजी संस्थानों या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में लगभग 80 प्रतिशत छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इनमें कई छात्राएं पारिवारिक और सामाजिक कारणों से घर से दूर जाकर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं होतीं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर बीकॉम की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विशेष लाभ मिलेगा।

क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से महाविद्यालय में बीकॉम और बीएससी कार्यक्रम शुरू करने की मांग उठाई थी। बीकॉम को मंजूरी मिलने के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब क्षेत्र के युवा घर के निकट ही सरकारी महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण वाणिज्य शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


अभिभावकों ने सरकार और महाविद्यालय प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भविष्य में विज्ञान संकाय के अंतर्गत बीएससी कार्यक्रम को भी स्वीकृति मिलेगी जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को और अधिक शैक्षणिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें