चंबा। दो साल की अवधि पूरी करने वाले जिले के 11 टीजीटी को नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पात्र शिक्षकों का विवरण निदेशालय भेज दिया है।
विज्ञापन
आचार संहिता के चलते यह मामला अटका था। नियमितीकरण की सौगात चंबा के 11 टीजीटी को मिलेगी। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक यह सूची भी जारी हो सकती है। इसके लिए विभाग ने ब्योरा मांगा था। इसके बाद विवरण की जांच के बाद यह ब्योरा निदेशालय भेज दिया है। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले टीजीटी अध्यापकों को नियमित किया जा रहा है। संवाद