फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब शहर के मेडिकल स्टोरों पर पैनी नजर

Sun, 24 Nov 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीण क्षेत्रों में नशीली दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं रखने वाले दवा स्टोरों पर शिकंजा कसने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर में भी दबिश दे दी है। शहर के सभी दवा स्टोरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय की जांच कर रही है। इतना ही नहीं, मरीजों को दवाई के दिए जाने वाले बिल की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा दवा स्टोर संचालकों को यह भी निर्देश दिए गए थे कि वे जिस भी दवाई को मरीज को बेचेंगे।
विज्ञापन


उसका बिल और पूरा रिकॉर्ड अपने पास रखेंगे। ताकि जांच के समय पता लगाया जा सके कि दवाई किसे बेची गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लाइसेंस चल रहे दवा स्टोरों को सील करने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों का क्रय-विक्रय का रिकाॅर्ड नहीं रखने वालों पर कार्रवाई की।

शहर में दवा स्टोरों में सबसे ज्यादा मात्रा में दवाइयों की बिक्री होती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने शहर के दवा स्टोरों में अपनी धर पकड़ शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले विभागीय टीम ने एक दवा स्टोर में बिना बिल की दवाइयों का पकड़ा था। इसके लिए स्टोर संचालक को नोटिस भी दिया गया था। ऐसे में विभाग की तरफ से शहर के सभी दवा स्टोरों में जांच की जा रही है कि तय दिशा-निर्देशानुसार मरीजों को दवाई बेची जा रही है या नहीं। नशीली दवाई को दवा स्टोर संचालक डॉक्टर की पर्ची के बिना तो बेच ही नहीं सकता है। साथ में जिस मरीज को वह दवाई बेचेगा। उसका मोबाइल नंबर, पता व दवाई लिखने वाले डॉक्टर का नाम भी उसके अंकित करना होगा। इन सभी बिंदुओं पर विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट
ग्रामीण क्षेत्रों में दवाइयों क्रय-विक्रय रिकॉर्ड नहीं रखने वाले दवा स्टोरों पर कार्रवाई के बाद अब विभाग की टीम शहर के दवा स्टोरों की जांच कर रही है। जहां पर भी कोई खामी मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. बिपन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें