फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरियर और मेडिकल बिलों का जल्द करें भुगतान : चौहान

Sun, 24 Nov 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक पंचायत घर टूंडी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष ओंकार सिंह चौहान ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पेशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। ओंकार सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशनर अब अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंपेंगे। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकें।
विज्ञापन


पेंशनरों ने मांग की है कि सरकार महंगाई भत्ते की एरियर की किस्त का जल्द भुगतान करें। साथ ही लंबित मेडिकल बिलों का भी जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि मांगो को लेकर एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को भी भेजा जाएगा। बैठक में रविंद्रा, कृष्णों, नेक राज, बेली राम, बलवान, जगदीश चंद, नेत्र सिंह, रसनी देवी, चंपा देवी और बीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें