चंबा। जिले के बिजली उपभोक्ता अब ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा करने में परेशानी नहीं होगी। ऑनलाइन पोर्टल पर आई खामी को बिजली बोर्ड ने दुरुस्त कर दिया है।
दो सप्ताह से यह समस्या आ रही थी। बिजली बिल जमा न होने से उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे थे। उपभोक्ताओं की इस समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। अब मात्र दो दिन में ही समस्या का समाधान हो गया है। उपभोक्ता रमेश कुमार, सुनील कुमार, शम्मी कुमार, करण कुमार, अरुण कुमार, नीरज कुमार और राजकुमार ने बताया कि मंगलवार से सेवा बहाल होने से उन्हें राहत मिली है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि तकनीकी खामी को दूर कर लिया है। अब उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करवा सकते हैं।