फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़ा शुल्क न चुकाने पर 30 मकान मालिकों को नोटिस

Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने शहर के 30 मकान मालिकों को कूड़े का शुल्क जमा न करवाने पर नोटिस जारी किया है। इन लोगों का लंबे समय से कूड़े का शुल्क नगर परिषद कार्यालय में जमा नहीं हो पाया है। कई बार मौखिक तौर पर इन्हें अवगत करवाया गया है। उसके बाद भी बिल जमा नहीं करवाया। नगर परिषद ने चेताया है कि वे जल्द कूड़े का शुल्क जमा करवाएं, नहीं तो उन पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

चंबा शहर के करीब 5,000 घरों से हर दिन टनों के हिसाब से गीला और सूखा कचरा नगर परिषद के सफाई कर्मी उठाते हैं। नगर परिषद हर माह मकान मालिकों से 50 रुपये और दुकानदारों से 100 रुपये कूड़े का शुल्क लेती है। लेकिन, हैरानी की बात तो यह है कि शहर के 30 मकान मालिक कूड़े का 50 रुपये शुल्क भी नहीं चुका पा रहे हैं। जो कि, कई महीनों से लंबित चल रहा है। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने नगर परिषद के पास की। नगर परिषद ने कार्रवाई करते उन्हें नोटिस थमा दिए।
विज्ञापन


30 मकान मालिकों ने लंबे समय से कूड़े का शुल्क नहीं जमा करवाया है। जिनकी शिकायत आने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
नीलम नैयर, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें