फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक माह से बेटे का सुराग नहीं, अपहरण की आशंका में प्राथमिकी

Thu, 24 Sep 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत महिथ निवासी रूपी देवी पत्नी जय सिंह का बेटा तिलक राज करीब एक माह से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूपी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तिलक राज करीब एक महीने से घर नहीं लौटा है। बेटे के वापस नहीं आने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार प्रयासों के बावजूद सुराग न मिलने पर उन्होंने पुलिस से मामले की जांच और बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की ओर से लापता युवक की तलाश के साथ मामले से जुड़े संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और लापता युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें