फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर वार्ड में सीवरेज सुविधा नहीं

Mon, 01 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सबसे बड़े वार्ड सुल्तानपुर में सीवेज प्लांट ही नहीं हैं। वार्ड में सीवरेज की कोई व्यवस्था नहीं है। वार्ड अभी भी पूरी तरह खुला शौचमुक्त नहीं हो पाया है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक वार्ड की कुल आबादी तीन हजार है और इतनी आबादी के लिए अभी तक सीवेज प्लांट की रूपरेखा तक तय नहीं है।
विज्ञापन


 सुल्तानपुर का सीवेज प्लांट सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की फाइल में विधायक की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। शौचालयों और नालियों में गंदगी यहां कभी भी भयानक बीमारी ला सकती है। गदंगी से भरी नालियों में ही आईपीएच की पाइपें भी गुजर रही हैं। सुल्तानपुर के लोग डरे हुए हैं लेकिन इस वार्ड की आवाज को सुनने वाला अब तक कोई नहीं था।

अमर उजाला की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम आवाज आपकी में पहुंचे 75 वर्षीय खेम राज भावुक हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी पूरी उम्र में यह पहली बार हुआ है जब कोई समाचारपत्र खुद चलकर लोगों के पास आया हो। सुल्तानपुर में अभी तक कोई अधिकारी या नेता उनका हाल पूछने नहीं आया था। न सिर्फ लोग बल्कि यहां के पार्षद तक इस सौतेले व्यवहार से नाराज नजर आए। पार्षद करतार सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व सुल्तानपुर के लिए सीवरेज योजना लांच नहीं हुई तो पूरे वार्ड के लोग चुनाव का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन


सुल्तानपुर में जगह की कमी : आईपीएच  
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता पीके शर्मा का कहना है कि सुल्तानपुर में सीवेज प्लांट विधायक की अनुशंसा से लगना है। जिसके लिए विधायक से चर्चा हो चुकी है। सुल्तानपुर रावी नदी के लेफ्ट बैंक पर बसा है और यहां प्लांट बनाने लायक जगह नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से भी सीवेज प्लांट लगने में देरी हुई है। विभाग इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाएगा।

जगह नहीं, इच्छाशक्ति की कमी : पार्षद
सुल्तानपुर वार्ड पार्षद करतार सिंह का कहना है कि सुल्तानपुर में जगह की कोई कमी नहीं है। इच्छाशक्ति न होने की वजह से वार्ड से सौतेला व्यवहार हो रहा है। जब सीवेज के लिए फंड की बात आती है तो पूरे चंबा को गिना जाता है और जब खर्च करने की बारी आती है तो सुल्तानपुर को अलग या लेफ्ट साइड कर दिया जाता है। सुल्तानपुर में बहुत सी जमीन खाली है, जहां बोलेंगे जमीन दे देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें