फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा जलाशय के किनारों पर नहीं सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। एनएचपीसी ने अपने जलाशय के किनारों पर लोगों की सुरक्षा के लिए कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं। इसकी वजह से आए दिन लोगों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले एक युवक बाइक के साथ जलाशय में गिर गया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कई दुर्घटनाएं चमेरा जलाशय में हो चुकी हैं लेकिन अभी तक एनएचपीसी प्रबंधन की तरफ से जलाशय के किनारों पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बुधवार को स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी डलहौजी से मिला। इस दौरान उन्होंने जलाशय के किनारे सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने की मांग रखी। साथ ही जलाशय में लापता बाइक सवार को तलाश करवाने की भी मांग की।
स्थानीय निवासी पंकज कश्यप, शिव कुमार, पंकज बैरी और उपजीत सूर्यवंशी ने बताया कि चमेरा जलाशय को बने हुए 30 वर्ष बीत चुके हैं। इस अवधि में कई लोगों को जलाशय में गिरने के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है बावजूद इसके एनएचपीसी प्रबंधन आंखें मूंद कर बैठा है। कहा कि अभी तक जलाशय के किनारे सड़क को चौड़ा भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रैश बैरियरों की भी कमी है। यही कारण है कि आए दिन जलाशय में कोई न कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। समय रहते एनएचपीसी प्रबंधन ने जलाशय के किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगाए तो स्थानीय लोग चमेरा प्रबंधन का घेराव करेंगे और सड़क पर चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उपमंडल अधिकारी जगन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में एनएचपीसी प्रबंधन को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें