फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार स्कूल में कैसे मिलेगा ज्ञान, जब पढ़ाने वाला कोई नहीं हिंदी और रसायन विज्ञान

Sun, 26 Mar 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार में हिंदी और रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पढ़ाने वाले शिक्षकों के साथ टीजीटी, पीटीआई के पद रिक्त चल रहे हैं। इस कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खज्जियार क्षेत्र के कई विद्यार्थी स्टाफ की कमी के कारण 25 किलोमीटर दूर चंबा जाकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं, खज्जियार स्कूल में क्लर्क और सुपरिटेंडेंट के पद भी खाली पड़े हुए हैं। स्कूल में छह पदों के रिक्त होने से अन्य अध्यापकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ कार्यालय का कामकाज भी निपटाना पड़ रहा है। इससे स्कूल में तैनात स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ गया है और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक कई बार रिक्त पदों को भरने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अभिभावकों में पवन कुमार, धमेंद्र कुमार, नरेश कुमार, मदन लाल, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार और राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार घर द्वार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के दावे करती है। मगर खज्जियार स्कूल में स्थिति इसके उलट है। खज्जियार स्कूल में लंबे समय से चार अध्यापकों समेत छह पद रिक्त चल रहे हैं, जिन्हें आजतक नहीं भरा गया है। इसका खामियाजा स्कूल के 250 विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खज्जियार स्कूल में पिछले कई सालों से हिंदी, रसायन विज्ञान के प्रवक्ता के अलावा टीजीटी, पीटीआई, क्लर्क और सुपरीडेंट के पद रिक्त चल रहे हैं। अध्यापकों की कमी के कारण खज्जियार के साथ लगती छह पंचायतों के इस विद्यालय में पढ़ाई करने वाले 250 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में साइंस ब्लॉक के लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैंं। दो लाख की पहली किश्त भी लोक निर्माण विभाग को जारी हो चुकी है। मगर हैरानी की बात है कि अभी तक साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो सका है। अभिभावकों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। साथ ही स्कूल में रिक्त चल रहे पदों को भरा जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को विद्यालय में रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए लिखित प्रस्ताव भेजा गया है।
- सुभाष मल्होत्रा, प्रधानाचार्य, खज्जियार स्कूल
अध्यापकों की नियुक्ति करवाने के बारे में प्रदेश सरकार को बार- बार अवगत करवाया जा रहा है।
-प्यार सिंह चाढ़क, उच्च शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें