फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छुट्टी के दिन कचरा उठाने की भी छुट्टी

Sun, 19 Apr 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा शहर के मुख्य चौक के पास दिन भी खड़ी रही कूड़े से भरी गाड़ी
विज्ञापन

कचरे से उठने वाली बदबू से दिन भर परेशान होते रहे राहगीर और लोगबोले - हर रविवार को यहीं खड़ी होती है गाड़ी, झेलनी पड़ती हैं दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अवकाश वाले दिन शहर की सफाई व्यवस्था भी छुट्टी पर हो जाती है। रविवार को भी शहर के मुख्य चौक के पास ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां पूरा दिन कचरे से भरी एक गाड़ी खड़ी रही।
कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के बजाय कचरे को बोरों से ढक दिया गया लेकिन इससे भी समस्या कम नहीं हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हर रविवार को इसी स्थान पर कचरे से भरी गाड़ी खड़ी कर दी जाती है। इससे क्षेत्र में गंदगी और बदबू की समस्या पैदा हो जाती है। लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों में डीके सोनी, रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया, हेम राज, निक्कू राम, केशव कुमार और रणजीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि कचरा उठाने की व्यवस्था को नियमित किया जाए और चौक पर गाड़ी खड़ी करने की समस्या पर रोक लगाई जाए, ताकि स्वच्छता और जनसुविधा बनी रहे। उधर, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि कार्यालय आकर इस समस्या पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सफाई ठेकेदार से इस बारे में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें