फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उद्घाटन के बाद सड़क पर नहीं दिखी बस, चार साल से इंतजार

Sun, 16 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रंगाल पंचायत के पांच गांवों के लोगों को चंबा-मंगलेरा रूट पर नियमित बस सेवा का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत ब्रंगाल के डुघार, चिन्हा, धुड़ासपड़, सपाहन और मटोड़ू गांवों के लोगों को करीब चार साल बाद भी नियमित बस सेवा का इंतजार है।
चंबा-मंगलेरा वाया धुड़ासपड़ एचआरटीसी बस रूट का उद्घाटन तो हुआ, लेकिन इसके बाद बस नियमित रूप से सड़क पर नजर नहीं आई। इससे ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों में दलीप कुमार, मनोज कुमार, लेख राज, अकुं कुमार, रणजीत सिंह, मनोरंजन कुमार और खेम राज ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले बस सेवा के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी थी। उन्हें उम्मीद थी कि इससे दूरदराज गांवों को चंबा और अन्य क्षेत्रों से जुड़ने के लिए नियमित परिवहन सुविधा मिलेगी लेकिन उद्घाटन के बाद बस सेवा नियमित नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि रूट को स्वीकृति देकर इसका उद्घाटन किया गया था तो बस सेवा क्यों नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने सरकार और एचआरटीसी से इस रूट पर नियमित बस चलाने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा और सड़क बस चलाने योग्य पाए जाने पर इस रूट पर बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें