फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रेट लिस्ट सब्जी बेच रहे नौ दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 14 Jul 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा शहर में बिना रेट लिस्ट के सब्जी बेच रहे दुकानदारों के वीरवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने चालान काटे। विभाग की टीम ने बाजार में सब्जी बेचने वाली सभी दुकानों में दबिश दी।
विज्ञापन


इस दौरान जिस दुकान पर सब्जी की रेट लिस्ट नहीं पाई गई, उस दुकानदार का चालान काटकर सब्जी को जब्त कर लिया गया। विभागीय कार्रवाई में शहर के नौ दुकानदार ऐसे पाए गए जो बिना रेट लिस्ट के ही दुकानों में सब्जी बेच रहे थे। इन सभी दुकानदारों के चालान काट कर दुकान में रखी सब्जी को जब्त कर लिया गया। नौ दुकानों में से करीब 263 किलो सब्जी व 10 दर्जन केले जब्त किए। ये सभी दुकानदार लंबे समय से बिना रेट लिस्ट के अपनी दुकानों में सब्जी बेच रहे थे। जिससे ग्राहकों को सब्जी के सही मूल्य का पता नहीं लग पा रहा था। सब्जी विक्रेता अपनी मर्जी के दामों पर सब्जियां बेच रहे थे।

संबंधित विभाग द्वारा सब्जी विक्रेताओं को दुकानों में सब्जी की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सब्जी मंडियों के बाहर सब्जी व फलों की सरकारी रेट लिस्टें भी लगाई गई हैं। वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य आपूर्ति नागरिक विभाग बिना रेट लिस्ट के सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग द्वारा सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ अमल में लाई गई कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मोहन सिंह ने बताया कि इस प्रकार की अनियमितता कभी सहन नहीं की जाएगी। इससे पहले भी सब्जी विक्रेताओं को दुुकानों पर रेट लिस्ट लगाने बारे चेताया गया है। जो विभाग की निर्देशों की अनुपालना नहीं करेंगे, उन पर नियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें