फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार होने पर हेलीकॉप्टर से भरमौर मुफ्त पहुंचाएगी कंपनी

Thu, 14 Jul 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के दौरान किसी को भी गौरीकुंड या फिर मणिमहेश डल झील पर स्वास्थ्य आपात की चिंता सताने की आवश्यकता नहीं है। यात्रा के दौरान मौजूद चिकित्सक अगर पीड़ित को फौरन चिकित्सकीय परामर्श देते हैं तो यहां पर हवाई परिवहन सेवा देने वाली कंपनी पीड़ित को निशुल्क भरमौर हेलीपैड पर चंद मिनटों में पहुंचा देगी।
विज्ञापन


इसके अलावा हेली टैक्सी सेवा में लगी कंपनियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा में दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाए ताकि मणिमहेश यात्रा का सफल रूप से आयोजन हो पाए। प्रशासन के इस निर्णय से मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि इससे पहले जहां गौरीकुुंड और मणिमहेश डल झील वाले ऊंचे क्षेत्रों से स्वास्थ्य आपात के समय पीड़ित को पैदल सड़क मार्ग से भरमौर से पहुंचाया जाता था जिसमें कई बार एक से दो दिन भी लग जाते थे। क्योंकि मणिमहेश डल झील से हड़सर तक के तेरह किलोमीटर पैदल मार्ग ही राहत कार्य में जुटे लोगों व पीड़ित के हौसले पस्त करने के लिए काफी है।

ऊपर से हड़सर से भरमौर के लिए बने सड़क मार्ग पर लगने वाले जाम की परेशानी अलग से पड़ती है। ऐसे में स्वास्थ्य आपात से निपटने के लिए भरमौर प्रशासन का यह निर्णय काफी सराहनीय होने के साथ जान बचाने वाला साबित होगा। इसके अलावा भरमौर में हेली टैक्सी सेवा के टिकट काउंटर बुकिंग पर भरमौर प्रशासन की निगरानी में टिकट वितरित होंगी। जिसका फायदा दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकेगा।
विज्ञापन


एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि हेली टैक्सी परिवहन सेवा दे रही कंपनी को प्रशासन के मानकों के अधीन कार्य करना होगा। अगर नियमों के विपरीत जाने की शिकायत मिलती है तो कंपनी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें