फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के नौ स्काउट्स ने पास की परीक्षा

Wed, 18 Mar 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
स्काउट्स एंड गाईड के राज्य स्तरीय ​शिविर में भाग लेने वाले कीड़ी विद्यालय के  स्काउट एंड गा
विज्ञापन
राज्य ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर में हुआ राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप
विज्ञापन

कीड़ी स्कूल के चार विद्यार्थियोंं ने बनाई मेरिट सूची में जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर, मंडी में राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप हुआ। इसमें चंबा जिले से 9 स्काउट्स ने परीक्षा पास की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी के चार विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई। इनमें शिवा, नागेश्वर, पंकज और वीरेंद्र शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ के सोनू शर्मा, कमलेश ठाकुर, तोशांत ठाकुर और राजकीय उच्च विद्यालय करवाल के अक्षय कुमार और विशाल कुमार ने भी परीक्षा पास की है। इन्हें राज्यपाल पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजेश शर्मा ने बताया कि यह कैंप 14 से 18 अक्तूबर 2025 तक हुआ। ये सभी स्काउट्स आने वाले दिनों में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए तैयारी करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। विद्यालय के डीपीई परवीन कुमार, शारीरिक शिक्षक लेख राज, गाइड कप्तान आरती शीतल और अंबिका कौशल ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। जिला मुख्य आयुक्त एवं उच्च शिक्षा उप निदेशक विकास महाजन ने सभी स्काउट्स को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी के ग्रुप लीडर एवं कार्यकारी प्रधानाचार्य तिलक राज ने बताया कि विद्यालय से चार विद्यार्थियों का चयन होना गर्व की बात है। विद्यालय के स्काउट मास्टर राजेश शर्मा ओर नीरज ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें