चुवाड़ी(चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी के कुडणू, गाहर, जतरून, कुड्डी, रायपुर, होबार, बनेट तथा परछोड़ पंचायतों को सील प्रशासन ने सील करवा दिया है। दो दिनों के भीतर क्षेत्रों में 200 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भटियात प्रशासन ये कदम उठाया है। सील किए गए परिक्षेत्रों में वाहनों सहित लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। भटियात प्रशासन द्वारा दैनिक उपयोग सहित राशन, दवाइयों की उपलब्धता लोगों के घर-द्वार ही मुहैया करवाई जाएगी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा बकायदा पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि उपमंडल भटियात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते नगर पंचायत सहित अन्य आठ पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
करीब दो दिनों में भटियात में करीब दो सौ केस आना इसका मुख्य कारण माना जा रहा हैं। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने आगामी सात दिनों के लिए नगर पंचायत चुवाड़ी सहित इन आठ पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जहां पर पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से या फिर सील किए गए क्षेत्र के दो-दो लोग सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक दवाई, राशन, फल-सब्जी, दूध, दही की दुकान पर पहुंच कर सामान खरीद सकते हैं। बेवजह घरों से बाहर निकलने पर प्रशासन द्वारा लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने कहा कि कोविड़ के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नौ पंचायतों को सील किया गया है। सील पंचायतों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर मनाही है। पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से या लोग सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक दो-दो लोग दुकानों में जाकर सामान खरीद सकते हैं।