फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ नए पॉजिटिव मामले, 46 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में सोमवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। जबकि 46 लोग स्वस्थ हुए हैं। विभाग ने 15 नवंबर को 48 सैंपल लिए थे। इसमें एक पॉजिटिव और 47 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को रैट में 98 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आठ पॉजिटिव और 90 सैंपल निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

नए पॉजिटिव मामलों में जुमम्हार गांव से 38 वर्षीय पुरुष, जुलाहकड़ी से 41 वर्षीय महिला, सलूणी क्षेत्र के गांव केहमली से 19 वर्षीय युवती, डलहौजी सदर बाजार से 52 वर्षीय व्यक्ति, बाथरी से 40 वर्षीय व्यक्ति, चंगुई गांव से 35 वर्षीय व्यक्ति भरमौर से 41 वर्षीय महिला, मुगला से 62 वर्षीय पुरुष, घोल्टी से 29 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब सक्रिय मामलों की संख्या 207 पहुंच गई है। जबकि 23 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें