फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में एनएचपीसी की सीएसआर पहल से मिली विकास को गति

Thu, 23 Apr 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन एनएचपीसी के अ​धिकारियों संगबैठक करते हुए। प्रबंधन
विज्ञापन
सांसद हर्ष महाजन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दिया कार्यों का ब्योरा
विज्ञापन

सांसद बोले- जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सीएसआर कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एनएचपीसी लिमिटेड की ओर से संचालित कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक हुई।
राज्यसभा सांसद एवं संसदीय ऊर्जा समिति के सदस्य हर्ष महाजन ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत से कार्यपालक निर्देशक राजिल व्यास, चमेरा-I से पॉवर स्टेशन प्रमुख शिव प्रसाद राठौर, चमेरा-द्वितीय से पॉवर स्टेशन प्रमुख अजय श्रीवास, चमेरा-तृतीय से पॉवर स्टेशन प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद और बैरा सियुल पावर स्टेशन से पॉवर स्टेशन प्रमुख केटी राजा पांडियन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एनएचपीसी की ओर से जिले में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार एनएचपीसी स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और ग्रामीण अवसंरचना के क्षेत्र में व्यापक कार्य कर रहा है। जिले में एनएचपीसी के विभिन्न पावर स्टेशनों की ओर से सीएसआर के तहत कई कार्य किए जा रहे हैं। चमेरा-द्वितीय में 1254.01 लाख की परियोजनाओं में से 722.32 लाख खर्च कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, मोबाइल मेडिकल यूनिट, थेरेपी क्लिनिक, स्कूल निर्माण और ग्रामीण अवसंरचना को मजबूत किया गया है। चमेरा-तृतीय में 156.24 लाख की योजनाओं के तहत चिकित्सा सहायता, दिव्यांगों के लिए उपकरण, पंचायत भवन, खेल मैदान और अल्ट्रासाउंड मशीन जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। चमेरा-I ने 389.12 लाख में से 366.81 लाख खर्च कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल निकासी और सोलर लाइट्स जैसे पर्यावरणीय कार्यों पर विशेष ध्यान दिया है। बैरा सियुल पावर स्टेशन ने 225.89 लाख में से 162.44 लाख खर्च कर अस्पताल सेवाएं, स्कूल भवन, पुस्तकालय का निर्माण कराया है। वर्ष 2026-27 के लिए इलेक्ट्रिकल वाहन, स्कूल नवीनीकरण और अन्य अवसंरचना परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि सीएसआर कार्य जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें