फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच पर केरू पहाड़ के पास दरकी पहाड़ी, थमे वाहनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा/बनीखेत। जिले में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे सहित दर्जन भर सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए। एनएच सहित मार्गों के बंद होने से सैकड़ों वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे को हालांकि, एनएच प्रबंधन ने छह बजे बहाल कर दिया गया था। दूसरी ओर जिले के बाधित मार्गों को भी कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी अनुसार भरमौर-पठानकोट एनएच पर केरू पहाड़ के समीप बुधवार देर रात एक बजे भारी भरकम भूस्खलन हो गया। इस वजह से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई। एनएच बंद होने पर तुन्नूहट्टी बैरियर पर तैनात जवान ने एनएच प्रबंधन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद एनएच प्राधिकरण ने हाईवे को बहाल करने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह छह बजे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। वहीं, मूसलाधार बारिश से लोनिवि के दर्जन सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन होने से आवाजाही प्रभावित हुई।
लोनिवि चंबा मंडल के तहत चंबा-जांघी-लिल्ह, कीड़ी-लग्गा, चंबा-बंजल, चंबा-जुम्महार, चंबा-सरोथा-पनेला मार्ग बाधित रहे। हालांकि सूचना मिलने के बाद लोनिवि ने ज्यादातर सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। वहीं, तीसा, सलूूणी, चुवाड़ी में भी आधा दर्जन मार्ग जगह-जगह भूस्खलन से बाधित हो गए थे।
विज्ञापन

एनएच प्रबंधन की कनिष्ठ अभियंता कनुप्रिया भला ने बताया कि भरमौर-पठानकोट हाईवे केरू पहाड़ के पास भूस्खलन से बाधित हो गया था। इसके बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें