फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार घंटे बंद रहा एनएच, लाहड़ू-द्रम्मण सड़क अभी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बुधवार रात को हुई भारी बारिश से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। ककीरा-लाहड़ू और चुवाड़ी-पातका-ददरियाड़ा सड़कें भूस्खलन से बंद हो गईं। ऐसे में चंबा से धर्मशाला और टांडा की ओर से जाने वाले जबकि चंबा, भरमौर, होली और तीसा की ओर से आने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। आखिरकार पांच घंटे के बाद सड़कें यातायात के लिए बहाल हो पाईं। सड़कें बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम 7:00 बजे लूणा और दुर्गेठी के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच मंडल चंबा की मशीनरी और लेबर ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 9:00 बजे हाईवे को यातायात के लिए बहाल करवा कर लोगों को राहत प्रदान की। वहीं, दूसरी ओर 8:00 बजे पंजपुला के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग भूस्खलन से बाधित हो गया। देखते ही देखते हाईवे पर चंबा और पठानकोट की ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पंचपुला के समीप बंद हुए एनएच को प्राधिकरण की ओर से रात 12:00 बजे यात्रियों के लिए बहाल कर दिया गया। जबकि, लाहड़ू-सिहुंता मार्ग पर अभी भी वाहनों के पहिये थमे हैं। यह सड़क 21 अगस्त के बाद बंद पड़ी है। हालांकि बीच में लोक निर्माण विभाग सड़क को बहाल करने में कामयाब होता है लेकिन दोबारा बारिश होने से सड़क बंद हो जाती है। लाहड़ू-सिहुंता मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों का संपर्क पठानकोट से पूरी तरह कट चुका है। हालांकि, इस मार्ग को बहाल करने में विभाग की मशीनरी जुटी हुई है लेकिन बार-बार बारिश के कारण मार्ग पर भूस्खलन हो रहा है।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे पंजपुला के समीप बाधित हाईवे को बहाल कर दिया गया है। कहा कि लूणा और दुर्गेठी के समीप भी भूस्खलन हुआ था। वर्तमान में एनएच बहाल है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बारिश के दौरान सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें