फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची स्वस्थ, आज भेजी जा सकती है शिमला

विज्ञापन
चंबा में कागजी कार्यवाही को पूरा करते चाइल्डलाइन समन्वयक कपिल शर्मा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा के पास मिली नवजात बच्ची को बाल गृह शिमला भेजने के लिए विभागीय टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिमला में नवजात बच्ची का पालन पोषण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण इकाई और स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम बच्ची की निगरानी कर रही है। बच्ची अब स्वस्थ है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण शर्मा और चिकित्सीय टीम जल्द ही बच्ची को शिमला भेजेगी।
मंगलवार को टीम रवाना हो सकती है। इस टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई से दो सदस्य और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी एक स्वास्थ्य कर्मी भेजा जाएगा। दूसरी तरफ पुलिस भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार प्रचंड ठंड में किसने बच्ची केे बस स्टैंड के समीप हाईवे किनारे छोड़ा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि नवजात बच्ची का खास ख्याल रखा जा रहा है। उसे तमाम सुविधा दी जा रही हैं। मेडिकल टीम बच्ची की पूरी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें