फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिल्ली और मंडी की रिपोर्ट में कोरोना के नए वेरिएंट का लगेगा पता

विज्ञापन
चंबा के मेडिकल कॉलेज में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित का सैंपल दिल्ली और मंडी भेजा है। जहां पर सैंपल की जांच आधुनिक मशीनों के जरिए करके नए वेरिएंट का पता लगाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद चंबा में नए वेरिएंट का पता लग पाएगा। यह सैंपल दो दिन पहले कोरोना संक्रमित हुई महिला का है, जोकि कोविड अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती की गई है। विदेशों में जिस प्रकार से कोरोना का नया वेरिएंट तबाही मचा रहा है। उस वेरिएंट का चंबा में अस्तित्व है या नहीं। इसका लैब की रिपोर्ट में खुलासा होगा। साथ ही इस बात का भी पता लगेगा कि जिले में मौजूदा समय में कोन सा वेरिएंट है।
विज्ञापन

जिला चंबा में कोरोना संक्रमण अभी तक सामान्य है। मौजूदा समय में कोरोना के दो सक्रिय मरीज हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग दर बढ़ा रहा है। इसको लेकर सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी हो चुके हैं। लेकिन अभी तक सक्रिय मरीजों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है। वहीं जिले में निकल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों में कोन सा वेरिएंट है। इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं है। इसलिए वेरिएंट का पता लगाने के लिए एक संक्रमित का सैंपल विभाग ने दिल्ली और मंडी स्थित विभागीय प्रयोगशाला में भेजा है। मेडिकल कॉलेज चंबा की
एक सैंपल को जांच के लिए दिल्ली और मंडी भेजा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि नए वेरिएंट का सैंपल की रिपोर्ट आने पर ही पता लग पाएगा। - श्रीधर राव, लैब प्रभारी, आरटीपीसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें